ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित, इंटरनेशनल क्रिकेट में 424 छक्के लगाए
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन, रोहित शर्मा बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन फिर भी वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 76, टी 20 में 15 और टेस्ट में 9 छक्के लगाए हैं। नाथन लियोन की बॉल पर वह क्रीज से बाहर आए और मिड विकेट के ऊपर से शॉट लगाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रोहित के बाद मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे छक्के लगाए
रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम है। मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 63 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने 61 छक्के लगाए। वहीं, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने 60-60 छक्के लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
प्लेयर | छक्के |
रोहित शर्मा | 100 |
इयोन मॉर्गन | 63 |
ब्रैंडन मैकुलम | 61 |
सचिन तेंदुलकर | 60 |
एमएस धोनी | 60 |
पहली पारी में रोहित शर्मा ने 26 रन की पारी खेली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में में रोहित सिर्फ 26 रन ही बना पाए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 70 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने इंटरनेशनल करियर में अब तक 424 छक्के लगाए हैं। रोहित ने एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी किया।
ओपनर रोहित शर्मा टेस्ट में एक साल बाद वापसी कर रहे
रोहित ने पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तब वे टीम में बतौर ओपनर खेले थे। अब तक 32 टेस्ट खेल चुके रोहित ने सिर्फ 6 टेस्ट* की 7 पारियों में बतौर ओपनर खेले हैं। पिछले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में हुई टेस्ट सीरीज से पहले वे चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे।
रोहित ने बतौर ओपनर खेली 7 पारियों में 176, 127, 14, 212, 6 21 और 26 रन बनाए हैं। उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर भी 212 रन है, जो उन्होंने ओपनर के तौर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।
किसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
प्लेयर | छक्के | खिलाफ |
क्रिस गेल | 130 | इंग्लैंड |
रोहित शर्मा | 100 | ऑस्ट्रेलिया |
क्रिस गेल | 87 | न्यूजीलैंड |
शाहिद अफरीदी | 86 | श्रीलंका |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nse7wT
https://ift.tt/35jbh7d
No comments: